बरसात से बिगड़ा रसोई का बजट, महंगी हुई सब्जियां; दुकानदारों ने बताया यह कारण

अंबाला | आमतौर पर मानसून की शुरुआत होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन बरसात के साथ ही सब्जियों के दामों में भी इजाफा होना शुरू हो गया है. अंबाला में पहाड़ी इलाकों से आने वाली सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. मटर के दाम 140 रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गए हैं. मंडी में सब्जी खरीदने आए ग्राहकों ने दामों को लेकर अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दीं.

Vegetable Fruit Sabji

कुछ का कहना है कि कीमतों में हल्का- फुल्का इजाफा हुआ है, लेकिन अब भी सब्जियां लोगों की पहुंच में हैं. कुछ लोगों ने कहा कि सब्जियों के दामों में इस बार काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता की जेब पर असर पड़ रहा है.

कीमतों में हुआ इजाफा

बीन, पहाड़ी आलू और कुछ अन्य सब्जियों के दामों में भी तेजी देखी जा रही है. इस बारे में जानकारी देते हुए मंडी प्रधान सुरेंद्र बिंद्रा और कई दुकानदारों ने बताया कि हर साल बरसात में सब्जियों की कीमतें बढ़ती हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आलू और प्याज की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है.

दुकानदारों का कहना

दुकानदारों का कहना है कि अगर किसी सब्जी के दाम में केवल 5 या ₹10 की बढ़ोतरी हो, तो वह महंगाई नहीं मानी जाती. हालांकि, यदि आलू, प्याज और टमाटर ₹100 प्रति किलोग्राम बिकने लगें, तो वह महंगाई कही जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts