अंबाला में भट्टी पर बनी जलेबी से मशहूर हुए मनोज कुमार, 25 सालों से स्वाद के दीवाने हैं लोग

अम्बाला | हरियाणा के अंबाला छावनी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के पास पिछले 25 सालों से जलेबी बेच रहे यूपी के मनोज कुमार आज पूरे शहर में छाए हुए हैं. कारण है उनके हाथ की बनी हुई गरमा गरम, लजीज और करारी जलेबियां. जी हां! पिछले काफी सालों से वह अपने पुराने अंदाज में भट्टी पर जलेबियां बनाते हैं, जिसका स्वाद पूरे अंबाला के मन को भा रहा है. बीते काफी सालों से वह यहां भट्टी वाली जलेबियां बना रहे हैं. लोग उनकी बनाई जलेबियों के स्वाद को काफी पसंद कर रहे हैं.

Jalebi

मिट्टी के चूल्हे पर बनती हैं जलेबियां

मनोज चौहान ने बताया कि आज भी वह मिट्टी के चूल्हे पर भट्टी लगाकर जलेबी बनाते हैं. यह स्वाद में करारी और लाजवाब होती है. आज से 25 साल पहले वह बनारस, यूपी से यहां आए थे. तब से लेकर अब तक वह यहां जलेबियां बना रहे हैं. अब समय बदल चुका है, फिर भी वह पुराने जमाने के स्टाइल से मिट्टी के चूल्हे पर भट्टी लगाकर जलेबी बना रहे हैं. आज उनकी दूसरी जलेबी की रेहड़ी महेश नगर में लगती है. वहां भी इसी प्रकार का स्वाद परोसा जा रहा है.

स्वाद में अंतर

वह बस कहते हैं कि गैस पर बनी जलेबी का अलग टेस्ट होता है और चूल्हे पर बनी जलेबी का स्वाद अलग होता है. आज जलेबी की कीमत 160 रुपए प्रति किलो हो चुकी है. वह कहते हैं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता. अगर इंसान मन लगाकर कोई काम करे, तो उससे भी उसकी अलग पहचान बन सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts