अंबाला | चंडीगढ़ से सटे अंबाला को विकसित शहर बनाने की तैयारी जोरों पर है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के संग उच्च बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. इसके लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) से भी मंजूरी मिल गई है. दरअसल, शहर में रंगिया मंडी से जीटी रोड तक रेलवे फ्लैट कॉरिडोर लाइन समेत नई रोड बनाने की तैयारी है. अप्रूवल मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
इस सड़क के बनने से वाहन चालकों को बहुत फायदा मिलेगा. जीटी रोड से शहर की ओर जाने के लिए स्थानीय लोगों का सफर आसान हो जाएगा. साथ ही, समय की भी बचत होगी.
रेलवे ने दी मंजूरी
मंत्री अनिल विज का कहना है कि नन्हेड़ा फ्लाईओवर के पास रंगिया मंडी से जीटी रोड तक नई सड़क बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई करीब आधा किलोमीटर होगी. इसके लिए सर्वे नगर परिषद द्वारा पहले ही कर लिया गया था. अब इसे रेलवे से भी मंजूरी मिल चुकी है. इसके सड़क के बनने से लोगों को काफी राहत मिल जाएगी. ट्रैफिक जाम की समस्या से छूटकारा मिलेगा. व्यवस्थाओं में सुधार आएगा, जिससे राज्य के विकास में सहयोग हो पाएगा.
यह अधिकारी रहे मौजूद
बैठक के दौरान अनिल विज ने अधिकारियों को शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, नाले पर 12 क्रॉस रोड व कबाड़ी बाजार पुलिया का भी निर्माण करने के संबंध में चर्चा की गई है. इस दौरान अंबाला नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, एक्सईएन मनदीप सिंह, सचिव राजेश कुमार सहित अन्य शासकीय अधिकारी मौजूद रहे.
