हरियाणा में सेना भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी, तारीखों में हुआ बदलाव

अम्बाला | हरियाणा में सेना भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है. नए शेड्यूल में तारीखों में बदलाव किया गया है इसलिए अंबाला जोन के उम्मीदवारों को फिर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा, ताकि प्रवेश पत्र पर अद्यतन तिथि दिखाई दे. सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि नए कार्यक्रम में तारीखों में बदलाव किया गया है.

Indian Army

ये है नया समय

उन्होंने बताया कि दिल्ली क्षेत्र के लिए सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल वेटरनरी की भर्ती की तिथि 8 दिसंबर है. अंबाला जोन के लिए पहले भर्ती की तारीख 9 दिसंबर थी, जिसे अब बदलकर 10 दिसंबर कर दिया गया है. वहीं, पहले अंबाला जोन आरटी जेसीओ की भर्ती की तारीख 11 दिसंबर थी, जिसे अब बदलकर 12 दिसंबर कर दिया गया है.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

साथ ही, उन्होंने कहा कि अंबाला जोन के अभ्यर्थियों को दोबारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और अधिक जानकारी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है. इसके बावजूद यदि कोई समस्या आती है तो भर्ती कार्यालय रोहतक में संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  Haryana State Transport Karnal Jobs: करनाल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से पहले करें आवेदन

कर्नल दीपक कटारिया ने आगे बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, वेटरिनरी और आरटी जेसीओ की भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है. आगे उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने उपरोक्त पदों के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें अपना प्रवेश पत्र फिर से डाउनलोड करना होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.