हरियाणा में अब इन परिवारों की बढ़ी मुश्किलें, BPL राशनकार्ड कटने हुए शुरू

अंबाला | हरियाणा सरकार की सख्ती ने कई परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी है. बता दें कि अब तक जिन परिवारों की फैमिली आईडी में चार पहिया वाहन प्रदर्शित हो रहें थे, उनके BPL राशन कार्ड काटे जा रहे थे, लेकिन अब टू- व्हीलर वाहन के कारण भी लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कटने शुरू हो गए हैं.

Ration Card

इधर- उधर की भागदौड़ से बढ़ी मुश्किल

परिवार पहचान पत्र (PPP) में आय में वृद्धि के चलते बुढ़ापा पेंशन के लिए भी आवेदन नहीं हो रहा है, जिसके चलते लोग कभी आरटीओ कार्यालय तो कभी नगर परिषद अंबाला सदर में परिवार पहचान पत्र केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं. फिलहाल, लोगों को बीपीएल राशन कार्ड कटने के मामले में किसी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

शहर के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उनके पास एक एक्टिवा है, लेकिन उनकी फैमिली आईडी में एक अन्य एक्टिवा और चढ़ी हुई है. यह एक्टिवा किसी महिला के नाम से हैं और इस वजह से उसका बीपीएल राशन कार्ड काट दिया गया है.

CSC सेंटर से डालनी होगी रिक्वेस्ट

नगर परिषद अंबाला सदर में परिवार पहचान पत्र केंद्र पहुंचे और राशन कार्ड कटने के बारे में जानकारी दी. यहां से उन्हें आरटीओ कार्यालय भेज दिया गया और बताया गया कि आरटीओ कार्यालय से एक्टिवा की एनओसी लेनी है और उसे CSC सेंटर के माध्यम से रिक्वेस्ट डलवानी पड़ेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.