खुशखबरी: त्योहारी सीजन पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट, 38 स्पेशल ट्रेनें बनेगी हमसफ़र

अंबाला | त्योहारी सीजन पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए 8 विशेष ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है, जबकि 30 विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है, ताकि कन्फर्म टिकट के सहारे यात्रियों का सफर आसान हो सकें.

Indian Railway Train

रेलवे ने त्योहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए अतिरिक्त भीड़- भाड़ वाले रूटों को पहले ही चिह्नित कर लिया था. इसमें नई दिल्ली से कटरा, वाराणसी, फिराजेपुर, पटना, कोलकाता, बरौनी, सहरसा, गोरखपुर, छपरा, धनबाद, कटिहार, मुंबई सहित मध्यप्रदेश के डॉ. आंबेडकर नगर तक ट्रेनों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है.

इन ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार

  • ट्रेन नंबर 04075, नई दिल्ली- कटरा का संचालन 17 नवंबर तक.
  •  ट्रेन नंबर 04076, कटरा- नई दिल्ली 18 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04624, कटरा- वाराणसी 17 नवंबर
  •  ट्रेन नंबर 04623, वाराणसी- कटरा 19 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04678 फिरोजपुर कैंट- पटना 13 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04677, पटना- फिरोजपुर कैंट 14 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04553/ 54, सहारनपुर- अंबाला कैंट- सहारनपुर 30 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04682/ 81, जम्मूतवी- कोलकाता- जम्मूतवी 14 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04646, जम्मूतवी- बरौनी 14 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04645, बरौनी- जम्मूतवी 15 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद- सहरसा 18 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04525, सहरसा- सरहिंद 19 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05005, गोरखपुर- अमृतसर 27 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05006, अमृतसर-गोरखपुर 28 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05049, छपरा- अमृतसर 29 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05050, अमृतसर- छपरा 30 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05734, कटिहार- अमृतसर 28 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05733, अमृतसर- कटिहार 30 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05736, कटिहार- अमृतसर 27 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05735, अमृतसर- कटिहार 29 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05193, छपरा- उधमपुर 23 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 05194, उधमपुर- छपरा 25 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 03309, धनबाद- जम्मूतवी 26 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 03310, जम्मूतवी- धनबाद 27 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 09321, डॉ आंबेडकर नगर- कटरा 30 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 09322, कटरा- डॉ आंबेडकर नगर एक दिसंबर तक
  • ट्रेन नंबर 9097, ब्रांदा टर्मिनस- कटरा 29 दिसंबर तक
  • ट्रेन नंबर 09098, कटरा- ब्रांदा टर्मिनस 31 दिसंबर तक चलेगी.

25 अक्टूबर से संचालित होगी स्पेशल ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 04530, बठिंडा- वाराणसी 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी.
  •  ट्रेन नंबर 04529, वाराणसी- बठिंडा 26 अक्टूबर से 16 नवंबर
  • ट्रेन नंबर 04518, चंडीगढ़- गोरखपुर 24 अक्टूबर से 14 नवंबर
  • ट्रेन नंबर 04517, गोरखपुर- चंडीगढ़ 25 अक्टूबर से 15 नवंबर
  • ट्रेन नंबर 04211, वाराणसी- चंडीगढ़ 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक
  • ट्रेन नंबर 04212, चंडीगढ़- वाराणसी 27 अक्टूबर से 17 नवंबर
  • ट्रेन नंबर 05565, सहरसा- सरहिंद 14 नवंबर से 26 दिसंबर
  • ट्रेन नंबर 05566, सरहिंद- सहरसा 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.