हरियाणा में नए डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, अयोध्या और लखनऊ के लिए शुरू होंगी उड़ानें

अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस बारे में हरियाणा की ऊर्जा और परिवहन मंत्री, अनिल विज ने जानकारी दी. यहाँ से अब तक 2 घरेलू उड़ानों को मंजूरी मिल चुकी है. अयोध्या और लखनऊ के लिए उड़ानें जल्द ही शुरू की जाएंगी. यह सहमति हाल ही में सिविल एविएशन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दी गई थी.

Airport

इस संबंध में सिविल एविएशन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हो चुकी है.

अंतिम चरण में एयरपोर्ट का काम

नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने इस मुद्दे पर आज मंगलवार को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली के अधिकारी भी शामिल होंगे. एयरपोर्ट का लगभग सारा काम पूरा हो चुका है और केवल 10% काम बाकी है. इस काम को पूरा करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को 28 फरवरी तक का समय दिया है. उन्होंने सिक्योरिटी ट्रेनिंग के तहत अधिकारियों को बेज के अनुसार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम

जल्द होगा तकनीकी मुद्दों का समाधान

मीटिंग में शामिल सिविल एविएशन एडवाइजर डीआर नरहरी सिंह बांगड़ ने बताया कि विमान सेवा शुरू करने में अब केवल कुछ छोटे- मोटे तकनीकी मुद्दे बाकी हैं, जिन्हें जल्द हल करके विमान सेवा को शुरू कर दिया जाएगा. वहीं, अनिल विज ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एयरपोर्ट की सुरक्षा के दृष्टिकोण से नए उपकरणों और मशीनरी का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts