इस महीने वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ेगी परेशानी, रद्द ट्रेनों की लंबी लिस्ट आई सामने

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी इन दिनों श्री माता वैष्णोदेवी, कटरा जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. कटरा स्टेशन पर आवागमन करने वाली कई ट्रेनें इस महीने रद्द रहेगी जिसकी जानकारी भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा साझा की गई है.

Train Railways

इस वजह से रद्द रहेगी ट्रेनें

इस महीने ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा कठिनाइयों से जूझते हुए रहने वाली है. खासकर वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ेगा. जम्मूतवी और हरदोई- बालामऊ स्टेशन के बीच मसीत स्टेशन पर उच्चीकरण के कार्यों के बीच ब्लॉक के चलते शुक्रवार से ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो जाएगा.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 15655, कामाख्या- श्रीं माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन 9, 16 और 23 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15656, श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कामाख्या एक्सप्रेस 12,19 और 26 फ़रवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12491, बरौनी- जम्मूतवी एक्सप्रेस 9, 16 और 23 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12492, जम्मूतवी- बरौनी एक्सप्रेस सात, 14, 21 व 28 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15119/20, वाराणसी- देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन 15-17 फरवरी तक रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.