समर वेकेशन में यात्रियों का सफर होगा सुहाना, रेलवे संचालित करेगा स्पेशल ट्रेनें; फटाफट चेक करें टाइमिंग व स्टॉपेज

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने समर स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. ये ट्रेनें कटरा से वाराणसी, चंडीगढ़ से वाराणसी और धनबाद से चंडीगढ़, नई दिल्ली से कटरा, वाराणसी से बठिंडा और चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच संचालित की जाएगी.

Train Railways

नई दिल्ली- कटरा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04081, नई दिल्ली- कटरा समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, वीरवार व रविवार को संचालित होगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04082, कटरा- नई दिल्ली 22 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को संचालित होगी.

धनबाद- चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 03311, धनबाद से 15 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रात 11.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह साढ़े 3 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 03312, प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को चंडीगढ़ से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे धनबाद पहुंचेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित गरीब रथ श्रेणी के कुल 18 कोच लगाए गए हैं.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया जंक्शन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी कैंट, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर व अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

कटरा- वाराणसी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04604, कटरा से 20 अप्रैल से 6 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को शाम सवा 6 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04603, वाराणसी से 22 अप्रैल से 8 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे कटरा आगमन करेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व प्रतापगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

चंडीगढ़- वाराणसी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04205, चंडीगढ़ से 20 अप्रैल से 6 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे रवाना होकर रात 01.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में 19 अप्रैल से 5 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंबाला, यमुनानगर- जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में सामान्य स्लीपर व वातानुकूलित सहित कुल 22 कोच होंगे.

चंडीगढ़- लखनऊ के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

वहीं ट्रेन नंबर 04517/ 18 वाराणसी- बठिंडा- वाराणसी के बीच 22 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04209/ 10 लखनऊ- चंडीगढ़- लखनऊ स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 अप्रैल से 9 जुलाई तक होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.