15 जनवरी को अंबाला कैंट में हुई अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

अंबाला | अग्निपथ योजना के तहत हरियाणा के अंबाला कैंट में हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. अंबाला कैंट सेना निदेशक कर्नल बीएस बिष्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला कैंट द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट में 15 जनवरी 2023 को आयोजित हुई अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन अभ्यर्थियों की कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट joinIndianarmy.nic.in पर जारी किया गया है.

Agneepath scheme

बीएस बिष्ट ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर उपरोक्त रिजल्ट में प्रकाशित हुआ है वे आगे डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रकिया के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला कैंट में सुबह 9 बजे शेड्यूल अनुसार रिपोर्ट करेंगे. अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिनका रोल नंबर 140014 से 140683 तक है,वे अभ्यर्थी 1 फरवरी 2023 को रिपोर्ट करेंगे.

इसी प्रकार अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिनका रोल नंबर 140689 से 141424 तक है, वे अभ्यर्थी 2 फरवरी को रिपोर्ट करेंगे. अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन के सभी अभ्यर्थी 3 फरवरी 2023 को रिपोर्ट करेंगे.

सभी अभ्यर्थियों को सूचित करते हुए उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड के साथ कक्षा दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट और दो फोटोकॉपी अवश्य साथ लेकर आएं. रिजल्ट देखने के लिए joinIndianarmy.nic.in पर फाइनल रिजल्ट टैब पर क्लिक करके रिजल्ट सीईई जनवरी 2023 में ARO:RO (HQ) अंबाला लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.