हरियाणा में आज से खुल गए स्कूल, अभी तक ITI संस्थानों के खुलने के आदेश नहीं हुए जारी

अंबाला । प्रदेश भर में आज दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोले गए हैं. बता दे कि अभी भी प्रदेश की करीब 4088 आईटीआई बंद है. इनमें स्टाफ को तो बुलाया जा रहा है, परंतु अभी तक प्रशिक्षुओं को बुलाने के कोई भी आदेश सामने नहीं आए हैं. लिहाजा अभी प्रशिक्षुओ को आईटीआई खुलने का इंतजार करना पड़ेगा.

student corona school

हरियाणा में आज से खोले गए दसवीं से बारहवीं कक्षा के स्कूल

बता दें कि आईटीआई में अधिकतर कोर्सों में कम से कम 10 वीं पास विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया जाता है. यहां आने वाले अधिकतर विद्यार्थी या तो दसवीं पास या उससे ज्यादा योग्यता वाले होते हैं. फिर भी अभी तक आईटीआई को खोलने को लेकर कोई भी आदेश जारी नहीं किए गए. प्रदेश भर में सभी राजकीय व प्राइवेट आईटीआई में कुल 99148 सीटें हैं. इन सभी आईटीआई में करीब क्षेत्र व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाता है.

जब हरियाणा का गठन हुआ था उस समय प्रदेश में मात्र 48 राजकीय आईटीआई थी और इनमें 7156 सीटें थी. वही इस समय प्रदेश में 166 राजकीय आईटीआई है जिनमे से 133 को -ऐड है, 33 महिलाएं आईटीआई है. वहीं इसके अलावा प्रदेश में 242 प्राइवेट आईटीआई में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अंबाला की बात की जाए तो इस समय अंबाला में 8 राजकीय और 5 प्राइवेट आईटीआई है जिसमें करीब 4000 से ज्यादा सीटें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.