अंबाला | जीटी रोड बेल्ट से दिल्ली और अंबाला के लिए सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर रेलमंडल द्वारा जानकारी दी गई है कि दिल्ली- अंबाला रेलमार्ग पर स्थित शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलॉकिंग पैनल लगाने व अन्य तकनीकी सुधारों के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है.

इस मेगा ब्लॉक के चलते सोनीपत और पानीपत के रास्ते दिल्ली- अंबाला रूट पर संचालित होने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनें रद्द की गई है जबकि कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा. इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है और उन्हें अपने सफर के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ेगा जिसमें समय और पैसा दोनों ही ज्यादा लगेंगे.
ट्रैफिक ब्लॉक के पहले ही दिन यानि कल शुक्रवार को तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें सोनीपत रूट पर नहीं पहुंच सकी. ट्रेन नंबर 12311 नेताजी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 18101 मूरी एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के बजाय खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी और सहारनपुर के रास्ते अंबाला कैंट स्टेशन तक संचालित किया गया है.
3 जून तक रूट डायवर्ट से संचालित होगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 12311, नेताजी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 11077, झेलम एक्सप्रेस 3 जून तक पानीपत- सोनीपत रूट पर नहीं आएगी.
- ट्रेन नंबर 18101, मूरी एक्सप्रेस ट्रेन 31 मई और 3 जून को दिल्ली- अंबाला रेलमार्ग पर रद्द रहेगी.
4 जून को प्रभावित ट्रेनों की सूची
- 30 मई यानि आज से 4 जून तक ट्रेन नंबर 14053/54, हिमाचल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20434, जम्मू मेल और ट्रेन नंबर 12312, नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन रूट डायवर्ट से संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 18309, संभलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मई, 1 व 2 जून को और ट्रेन नंबर 18102 मूरी एक्सप्रेस 30 मई, 1 व 3 जून को रूट डायवर्ट से संचालित होगी.
6 जून तक रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 12925, पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन 5 जून को रूट डायवर्ट से चलेगी.
- 6 जून को अप- डाउन में ट्रेन नंबर 14079/80, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 14507/08, भटिंडा एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द रहेगी.
- 6 जून को ही आम्रपाली एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस और पठानकोट- दिल्ली ट्रेन भी रूट डायवर्ट से संचालित होगी.