हजारों किलोमीटर की ‘स्केट्स यात्रा’ कर अंबाला पहुंचे शेरावाली के भक्त शंभू, लोगों को दे रहे यह संदेश

अंबाला | देशभर में नवरात्रों की धूम मची हुई है और आज माता रानी का पहला नवरात्र है. इस दौरान भक्तजन शेरावाली मां को प्रसन्न करने के लिए तरह- तरह से पूजा विधान आदि कर रहे हैं. ऐसे ही एक भक्त हैं शंभू सिंह (Shambhu Singh), जो आज से 50 दिन पहले पश्चिम बंगाल से माता वैष्णो देवी के लिए अपनी स्केट्स यात्रा पर निकले थे. वह बताते हैं कि उन्होंने माता वैष्णो देवी जाने के लिए पश्चिम बंगाल से अपनी यात्रा शुरू की है.

Staketers Vaishno Devi

युवाओं को दे रहे सन्देश

वह अपनी यात्रा के दौरान युवाओं को सोशल मीडिया से दूर रहकर सनातन धर्म से जुड़ने का संदेश दे रहे हैं. आज वह अपनी यात्रा के दौरान अंबाला पहुंचे, जहां उनकी स्केट्स यात्रा को देखकर लोग हैरान रह गए. शंभू सिंह ने बताया कि वह अपनी यात्रा के दौरान युवाओं को धर्म के बारे में जागरूक कर रहे हैं. जगह- जगह लोग उनका खूब अभिनंदन कर रहे हैं.

लोगों का मिल रहा समर्थन

अभी तक 50 दिनों से वह स्केट्स पर यात्रा कर रहे हैं. रास्ते में आने वाले मंदिर या पेट्रोल पंप पर वह रात बिताते हैं और अगले दिन सुबह होने पर दोबारा अपनी यात्रा शुरू कर देते हैं. लोगों का इस दौरान उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है. वह कहते हैं कि युवाओं को उनसे सीख लेते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए और सनातन धर्म और देश के साथ जुड़ाव करना चाहिए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts