पंजाब स्थित डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

अंबाला | पंजाब के ब्यास में स्थित राधा स्वामी सत्संग डेरा में समर्थकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक और स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है, ताकि लोग आसानी से अपने सफर को पूरा कर सकें. रेलवे द्वारा समर्थकों की सुविधा का ख्याल रखते हुए ब्यास- सहारनपुर- ब्यास स्पेशल ट्रेन चलाने को हरी झंडी दिखाई जा रही है.

RAIL TRAIN

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

ब्यास जाने वाले समर्थकों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को लाभ मिलेगा. ब्यास से सहारनपुर के बीच आवागमन करने वाली यह ट्रेन बीच रास्ते दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला, जगाधरी वर्कशाप, यमुनानगर जगाधरी और सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह रहेगा शेड्यूल

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 04565 और 04566 है, जोकि सहारनपुर से ब्यास के बीच में संचालित होगी. एक ट्रेन आने के लिए और वापस जाने के लिए दूसरी ट्रेन है. 21 मार्च (शुक्रवार) को सहारनपुर से रात करीब 8.50 पर ट्रेन नंबर 04565, वहां से रवाना होकर सुबह करीब 2.15 पर ब्यास पहुंच जाएगी. इसी तरह वापसी में 23 मार्च को ट्रेन नंबर 04566, ब्यास से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात करीब 8.20 सहारनपुर पहुंच जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.