खुशखबरी: समर वेकेशन में बिहार- UP रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

अंबाला | समर वेकेशन में यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में रेलवे ने भीड़- भाड़ वाले रेल मार्गों पर तीन स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों के संचालन से हरियाणा से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा.

Indian Railways Train 2

मऊ- अंबाला स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 05301, 15 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक वीरवार को सुबह 4 बजे मऊ से रवाना होकर रात साढ़े 12 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05302, 16 मई से 18 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को तड़के 01.40 बजे अंबाला कैंट से रवाना होकर रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बेलथारा रोड, भाटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मानकपुर, गोंडा, बूरहवाल,सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

छपरा- उधमपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 05193, 19 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 2 बजे छपरा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.20 बजे अंबाला कैंट और रात 11.05 बजे उधमपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05194, 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात 12.10 बजे उधमपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे अंबाला कैंट और दूसरे दिन सुबह 8 बजे छपरा पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में छपरा कचेरी, मसरख जंक्शन, दिघवा दुबौली, थावे जंक्शन, टमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ व जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

सहरसा- अमृतसर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04617, 14 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक वीरवार और शुक्रवार को सुबह 4:40 बजे सहरसा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.45 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 2 बजे अमृतसर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 04618, 12 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को रात 08.10 बजे अमृतसर से रवाना होकर रात साढ़े 12 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात 3 बजे सहरसा पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मानसी, खगरिया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर- जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढंढारी कलां, फगवाड़ा, जालंधर सिटी व ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

सहारनपुर- अंबाला ट्रेन

रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों की मांग पर भारतीय रेलवे ने सहारनपुर- अंबाला के बीच एक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. ट्रेन नंबर 04525, सहारनपुर से रोजाना सुबह 4.40 बजे रवाना होकर सुबह 6.45 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04526, अंबाला कैंट से रोजाना रात 8.20 बजे चलकर रात साढ़े 10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पिलखनी, सरसावा, कलानौर, यमुनानगर- जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी और दुखेड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.