25 सालों से अंबाला की पकोड़ी वाली चाउमीन का स्वाद बरकरार, हो रहा अच्छा मुनाफा

अंबाला | हरियाणा के अंबाला छावनी के सदर बाजार में पिछले 25 सालों से निगार सिनेमा के बाहर राजीव चाउमीन वाले की रेहड़ी लगती है, जहां चाउमीन के शौकीन लोगों की भारी भीड़ जुटती है. शहर में खाने- पीने की कई दुकानें हैं, लेकिन इस दुकान का स्वाद और तरीका कुछ अलग ही है. यहां पकोड़ी वाली स्पेशल चाउमीन बनाई जाती है, जो बिना सिरके और सोया सॉस के तैयार की जाती है.

Chowmin Noodles

दिनभर बिकती हैं 100 से ज्यादा प्लेट्स

यह चाउमीन लोगों को बेहद पसंद आती है. हर रोज यहां 100 से ज्यादा प्लेट्स बिक जाती हैं. रेहड़ी संचालक राजीव इस काम से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने 1998 में इस काम की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक लोगों ने उनकी चाउमीन को भरपूर प्यार दिया है. शुरुआत में छोटे- छोटे बच्चे उनकी दुकान पर वाइट और रेड पकोड़ी वाली चाउमीन खाने आते थे, लेकिन अब बड़े लोग भी खासतौर पर इस स्वाद को चखने आते हैं.

यह बात बनाती है इसे ख़ास

जो भी ग्राहक चाउमीन खाने आते हैं, वे बिना तारीफ किए नहीं लौटते. खास बात यह है कि यहां व्हाइट और रेड चाउमीन बनाई जाती है जो पकोड़ी वाली होती है. इसमें सिरका या सोया सॉस का इस्तेमाल नहीं किया जाता. शाम के समय तो उनकी रेहड़ी पर जबरदस्त भीड़ लग जाती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts