खुशखबरी: आज से शुरू होगी अंबाला मंडल की ये 22 ट्रेनें, यहां देखें रूट प्लान और टाइम शेड्यूल

अंबाला | रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करने वाली खबर है. अंबाला मंडल में कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से बंद पड़ी 22 अनारक्षित मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें मंगलवार से पटरी पर उतर रही है. रेलवे द्वारा ट्रेनों का टाइम- टेबल जारी करने के साथ इनका रूप प्लान भी तैयार कर लिया है. कोविड काल से बंद पड़ी इन ट्रेनों के दोबारा संचालन से लाखों यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

RAIL TRAIN

यात्री झेल रहे थे परेशानी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते बहुत सी ट्रेनों के पहिए लंबे समय से थमे हुए थे जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. अब रेलवे ने इन ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है ताकि लोगों का सफर आसान हो जाए और उन्हें ट्रेन के लिए लंबा इंतजार ना करना पड़े.

जानिए कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेन

04584 अंबाला कैंट से पानीपत. अंबाला कैंट से 06:58 बजे चलकर 10:15 बजे पानीपत पहुंचेगी.

04013 पानीपत से अंबाला कैंट. पानीपत से 05:25 बजे चलकर 08:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

04595 कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट. कुरुक्षेत्र से 11.35 बजे चलकर 12.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

04596 अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र. अंबाला कैंट से 07:45 बजे चलकर 08:25 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी.

04589 कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट. कुरुक्षेत्र से 6:15 बजे चलकर 7:15 बजे कैंट पहुंचेगी.

04590 अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र. अंबाला कैंट से 4:00 बजे चलकर 4:50 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी.

04593 अंबाल कैंट से अंब अंदौरा. अंब अंदौरा से 07:35 बजे चलकर 12:15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

04594 अंब अंदौरा और अंबाला कैंट. अंब अंदौरा से 1:10 बजे चलकर अंबाला कैंट पहुंचेगी.

04176 पानीपत से अंबाला. पानीपत से 8:00 बजे चलकर 10.50 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

04140 अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र. अंबाला कैंट से 4:45 बजे चलकर 05:40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी.

04139 कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट. कुरुक्षेत्र से 11:05 बजे चलकर 00:10 बजे अंबाला कैंट में पहुंचेगी.

20411 दिल्ली से सहारनपुर. दिल्ली से 09:40 बजे चलकर 12:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी.

20412 सहारनपुर से दिल्ली. सहारनपुर से 7:15 बजे चलकर 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

04582 लुधियाना से अंबाला कैंट. लुधियाना से 5:50 बजे चलकर 8:10 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

04579 अंबाला कैंट से लुधियाना. अंबाला कैंट से 08:40 बजे चलकर 11:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी.

04568 नांगल बांध से अंबाला कैंट. नांगल बांध से साढ़े 10:30 बजे चलेगी और 1:40 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

04567 अंबाला कैंट से नांगल बांध. अंबाला कैंट से 6:10 बजे चलेगी और 9:50 बजे मंगल बांध पहुंचेगी.

04577 अंबाला कैंट से नांगल बांध. कैंट से 11:35 बजे चलकर 3:25 बजे नांगल बांध पहुंचेगी.

04580 नांगल बांध से अंबाला कैंट. नांगल बांध से 5.20 बजे चलकर 9:20 बजे कैंट पहुंचेगी.

04578 अंबाला कैंट और सहारनपुर. 7:30 बजे सहारनपुर से चलकर 9:10 बजे कैंट पहुंचेगी.

04147 सहारनपुर से अंबाला कैंट. सहारनपुर से 08:40 बजे चलकर 11.35 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!