हरियाणा से होकर दिल्ली और पंजाब जाने वाली ये ट्रेनें आज रहेगी रद्द, फटाफट चेक करें लिस्ट

अंबाला | रेलवे यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने हरियाणा से होकर नई दिल्ली और पंजाब जाने वाली 6 ट्रेनों को 10 नवंबर यानि आज के लिए अस्थाई तौर पर रद्द कर दिया है. इनमें नई दिल्ली- अमृतसर जैसी प्रमुख ट्रेन भी शामिल हैं.

Train

रेलवे ने हरियाणा के नीलीखेड़ी-अमीन और पानीपत बाबरपुर स्टेशन के बीच पावर व ट्रैफिक ब्लॉक होने के कारण इन ट्रेनों को कैंसिल करने की घोषणा की है. इस वजह से हरियाणा के अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत पंजाब, चंडीगढ़ और नई दिल्ली के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

कैंसिल होने वाली ट्रेनों की सूची

इन ट्रेनों में गाड़ी नंबर-12459 नई दिल्ली-अमृतसर सुपर फास्ट, गाड़ी नंबर – 12460 अमृतसर-नई दिल्ली सुपर फास्ट, गाड़ी नंबर – 14681 नई दिल्ली- जालंधर सिटी एक्सप्रेस और गाड़ी नंबर – 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र EMU गाड़ी संख्या – 04449 और कुरूक्षेत्र-पुरानी दिल्ली EMU 04452 भी रद्द रहेगी.

यह भी पढ़े -  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया अप्रैल महीना, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

बीच रास्ते तक सफर करेगी ये ट्रेनें

वहीं, 5 पैसेंजर ट्रेनों को कुछ समय के लिए रास्ते में रोककर चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों में अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल पश्चिम एक्सप्रेस-12926, अमृतसर-कटिहार अमरपाली एक्सप्रेस-15708, पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस-22430, जम्मू तवी-तिरूपति हमसफ़र एक्सप्रेस-22706 और अंबाला कैंट-नंगल डैम एक्सप्रेस 04577 का आधे घंटे से डेढ़ घंटे तक रास्ते में ठहराव रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.