ठंड व कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 3 महीने तक रद्द रहेगी यह ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

अंबाला | सर्दी के मौसम की शुरुआत होने के साथ ही रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि घने कोहरे के चलते हर साल की भांति इस वर्ष भी रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा कोहरे के बीच सामान्य ट्रेन संचालन बनाए रखने के बड़े- बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है.

Train Cancelled

भारतीय रेलवे द्वारा सर्दी के मौसम में घने कोहरे की वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनों को 3 महीने के लिए रद्द करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी ठंड और कोहरे के मौसम में ट्रेनों को कैंसिल करने की नौबत आती है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है.

वैकल्पिक व्यवस्था का दावा

ठंड और कोहरे को देखते हुए रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनों को कैंसिल करने की घोषणा कर दी है. इसमें सहारनपुर- दिल्ली रूट की एक प्रमुख ट्रेन जालंधर- दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शामिल है, जो 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी. इन ट्रेनों के कैंसिल होने से खासतौर पर उन यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी, जिन्होंने पहले ही टिकट बुक करवा रखी है. हालांकि, रेलवे का कहना है कि यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.

3 महीने तक रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12317, अमृतसर- कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12318, कोलकाता- अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12357, अमृतसर- कोलकाता- दुर्गियाना एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12358, कोलकाता- अमृतसर- दुर्गियाना एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12207, काठगोदाम- जम्मू एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12208, जम्मू काठगोदाम – जम्मू एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14681, दिल्ली- जालंधर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14682, जालंधर- दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14615, अमृतसर- लाल कुआं एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14616, लाल कुआं- अमृतसर एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14617, अमृतसर- पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14618, पूर्णिया- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14523, अंबाला- बरौनी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14524, बरौनी- अंबाला एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14605, जम्मू- योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14606, योग नगरी ऋषिकेश- जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.