दिल्ली- अंबाला रेलवे लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च और 1 अप्रैल को रद्द रहेगी ये ट्रेनें

अंबाला | रेलवे यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. दिल्ली- अंबाला रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य की वजह से बिजली और यातायात ब्लॉक किया गया है. ऐसे में 31 मार्च और 1 अप्रैल को इस रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इस दौरान दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेगी जबकि तीन एक्सप्रेस वे ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.

Train

ये ट्रेन रहेगी रद्द

दिल्ली- कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (04449 और 04452) 1 अप्रैल को रद्द की गई है. ट्रेन नंबर (04449) सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होती है और सुबह 09:09 यह ट्रेन सोनीपत पहुंचती है. वहीं, ट्रेन नंबर (04452) दोपहर 1 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर दोपहर 03:20 बजे सोनीपत पहुंचती है.

इसके अलावा, गीता जयंती एक्सप्रेस (11841 व 11842) का दो दिन संचालन प्रभावित रहेगा. गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन 31 मार्च को पानीपत रेलवे स्टेशन तक चलेगी जबकि 1 अप्रैल को यही से अपना सफर शुरू करेगी.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

बीच रास्ते में रोककर चलाई जाएगी तीन एक्सप्रेस ट्रेन

पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन नंबर (12925) 31 मार्च को अपने निर्धारित समय से आदर्श नगर दिल्ली-करनाल स्टेशन के बीच दो घंटा 10 मिनट रोककर चलाई जाएगी, जिसका सुबह 11:50 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव है.

वहीं, सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन नंबर (12715) 31 मार्च को 40 मिनट और नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर (12460) 1 अप्रैल को 90 मिनट की देरी से चलेगी. इसके अलावा, इंटरसिटी एक्सप्रेस को 30 मिनट फिरोजपुर स्टेशन, 30 मिनट अंबाला कैंट और 30 मिनट दिल्ली स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.