यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 7 फरवरी को रद्द रहेगी यह ट्रेनें; फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी इन दिनों ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे द्वारा अंबाला मण्डल के बठिण्डा- श्रीगंगानगर रेलखण्ड पर बठिण्डा- बुलूआना स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 1 पर तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा.

Train Cancelled

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी.

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

ट्रेन नंबर 54754, श्रीगंगानगर- बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 07.02.25 को रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 54753, बठिण्डा- श्रीगंगानगर रेलसेवा 07 फरवरी को रद्द रहेगी.

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

ट्रेन नंबर 14736, अंबाला– श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07 फरवरी को अंबाला से प्रस्थान करेगी और बठिण्डा तक संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा- श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

ट्रेन नंबर 14735, श्रीगंगानगर- अंबाला रेलसेवा 7 फरवरी को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.