29 जून तक लुधियाना स्टेशन पर नही आएंगी ये ट्रेनें, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. रेलवे ने जानकारी दी है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास व मेंटेनेंस कार्य के चलते एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की सेवाएं अस्थाई रूप से प्रभावित रहेगी. इसके तहत 15 ट्रेनों की सेवाएं अस्थायी रूप से रद्द, 2 शॉर्ट टर्मिनेट और 2 शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी.

Indian Railways Train 1

इन ट्रेनों की सेवाएं रहेगी प्रभावित

  • फिरोजपुर मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 54051/52, लुधियाना-फिरोजपुर कैंट और ट्रेन नंबर 14614/13 फिरोजपुर कैंट से साहिबजादा अजीत सिंह नगर के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी. यह बदलाव 22 मार्च से 29 जून तक लागू रहेगा.
  • वहीं, 23 मार्च से 30 जून तक ट्रेन नंबर 14629/30, फिरोजपुर कैंट- चंडीगढ़ की सेवाएं रद्द रहेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 54603, हिसार- लुधियाना और ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- चुरू रेलसेवा का संचालन भी बंद रहेगा.
  • ट्रेन नंबर 54053/54, लुधियाना- जाखल- लुधियाना और ट्रेन नंबर 64523/22, अंबाला कैंट- लुधियाना- अंबाला कैंट रद्द रहेगी.
  • इसके अलावा ट्रेन नंबर 54605, चुरू से लुधियाना रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 54606, लुधियाना- हिसार और ट्रेन नंबर 54635, हिसार- लुधियाना का संचालन भी बंद रहेगा.

शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 54576, लोहियां खास से लुधियाना और ट्रेन नंबर 74966, लोहियां खास से लुधियाना आने वाली ट्रेनें फिल्लौर तक चलेगी. ट्रेन नंबर 74967, लुधियाना से लोहियां खास जाने वाली ट्रेन फिल्लौर से संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 54634, लुधियाना से भिवानी जाने वाली ट्रेन 23 मार्च से 30 जून तक हिसार से संचालित होगी. फिरोजपुर रेलवे मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त ट्रेनों के संचालन में बिना सूचना के बदलाव किया जा सकता है, इसलिए यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस की जानकारी अवश्य चेक करें.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.