हरियाणा के इस जिले को कहा जाता है साइंस सिटी, बच्चों को जरुर कराएं विजिट

अंबाला, Science City In Haryana| हरियाणा हमारे देश का एक अहम हिस्सा है. राज्य का नाम उसकी विविध संस्कृति, खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन इत्यादि चीजों में अव्वल है. हरियाणा देश में जनसंख्या के आधार पर 18वें स्थान पर है, जबकि क्षेत्रफल के मामले में यह 20वां बड़ा राज्य है. हरियाणा अपने गौरवशाली इतिहास के लिए हमेशा जाना जाता है. महाभारत का धर्म युद्ध भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ही हुआ था जहां पर श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था. हरियाणा अपने आप में बहुत सारी धरोहर समेटे हुए हैं.

Science City

प्रत्येक जिले की है अपनी अलग विशेषता

यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को कई पदक दिलाये है. हरियाणा में 22 जिले हैं और यहां के हर जिले की अपनी विशेषता है, जो कि पूरे राज्य को विशेष बनाते है. आपने हरियाणा के अलग- अलग जिलों के बारे में अक्सर सुना होगा. यहां के भिवानी जिले को मिनी कब कहते हैं, करनाल जिले को हरियाणा का पेरिस कहा जाता है, पानीपत जिले को बुनकरों का शहर कहा जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का कौन- सा जिला साइंस सिटी के रूप में जाना जाता है. अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो हमारी आज की यह खबर देखें.

सिरसा जिला है हरियाणा का सबसे बड़ा जिला

हरियाणा, 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं. इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल हैं, जिनमें कुल 97 तहसील बनी हुई हैं.  यहां 10 नगर निगम, 5 लोकसभा सीटें, 10 राज्यसभा सीटें और 90 विधानसभा सीटें हैं. सिरसा हरियाणा का सबसे बड़ा जिला है जबकि फरीदाबाद सबसे छोटा जिला है. जनसंख्या के अनुसार देखें तो भी फरीदाबाद ही सबसे छोटा जिला है. अगर यहां की साक्षरता दर के बारे में बात करें तो साल 2011 में यहां की साक्षरता दर 75.55 फीसदी दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम

हरियाणा के इस जिले को कहा जाता है साइंस सिटी

अब अगर इस बारे में बात करें कि हरियाणा के किस जिले को साइंस सिटी के नाम से जाना जाता है तो हरियाणा का वह जिला अंबाला है. जी हां, हरियाणा के अंबाला जिले को साइंस सिटी कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर वैज्ञानिक उपकरण तैयार किए जाते हैं. हरियाणा में सबसे ज्यादा वैज्ञानिक उपकरण उद्योग यहीं पर केंद्रित हैं. कहा जाता है कि करीबन 40 फ़ीसदी वैज्ञानिक उपकरण यहां बनाए जाते हैं. इसी विशेषता के कारण अंबाला को साइंस सिटी कहा जाता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.