चंडीगढ़- अमृतसर के बीच 3 स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी, यहां देखें टाइम- टेबल और स्टॉपेज

चंडीगढ़ | गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए भारतीय रेलवे (Railways Indian) द्वारा भीड़- भाड़ वाले रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की कार्यवाही शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले जहां विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका- शिमला पर एक विशेष ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई थी. इसी कड़ी में रेलवे ने 3 अन्य ट्रेनों के संचालन के लिए भी आदेश जारी कर दिया है.

Railway Station

वाराणसी- चंडीगढ़- वाराणसी

अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04211, वाराणसी से 22 जून को दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर सुबह साढ़े 6 बजे अंबाला कैंट और 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04212, चंडीगढ़ से 23 जून को सुबह साढ़े 9 बजे रवाना होकर 10:20 बजे अंबाला कैंट और देर रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते ट्रेन मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर- जगाधरी और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

दरभंगा- अमृतसर- दरभंगा 

ट्रेन नंबर 05561, दरभंगा से 21 जून को रात 8:20 बजे चलकर अगले दिन रात 8:45 बजे अंबाला और दोपहर 1:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05562, अमृतसर से 23 जून को सुबह 4:25 बजे रवाना होकर 8:50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते ट्रेन समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

बिलासपुर- अमृतसर- बिलासपुर

ट्रेन नंबर 08293, बिलासपुर से 25 व 29 जून और दो, 7 व नौ जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे रवाना होकर दूसरे दिन अल सुबह 2:15 बजे अंबाला कैंट और सुबह सवा 7 बजे अमृतसर पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 08294, अमृतसर से 27 जून और एक, 4, आठ व 11 जुलाई को रात 8:10 बजे रवाना होकर 12:18 बजे अंबाला कैंट और दूसरे दिन रात 11:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राज नंदगांव, दोंगढगढ़ाह, गोंदिया, भंडारा रोड, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीणा, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां और जालंधर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.