अंबाला के अटल कैंसर केयर सेंटर में हर शुक्रवार होगी ट्यूमर मीटिंग, मरीजों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

अंबाला | हरियाणा के अंबाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर सेंटर (Atal Cancer Care Centre) में अब मरीजों को बेहतर इलाज मिल पाएगा. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से यह सेंटर अब ज्यादा एडवांस हो रहा है. प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों के मरीजों को भी इससे काफी सुविधा मिलेगी. अब हर शुक्रवार को यहां ट्यूमर मीटिंग आयोजित होगी, जिसमें उन केसों पर चर्चा होगी, जो काफी गंभीर या जटिल होंगे. इस दौरान डॉक्टरों की टीम मरीजों के इलाज को लेकर मंत्रणा करेगी और यह तय किया जाएगा कि किसी मरीज को किस प्रकार की चिकित्सा दी जाए ताकि वह जल्दी ठीक हो सके.

blood cancer

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी समीक्षा

नागरिक अस्पताल की पीएम डॉक्टर रेनू बेरी पजनी ने बताया कि इस मीटिंग का उद्देश्य मरीजों को बेहतरीन उपचार सुविधा देना है. मीटिंग के दौरान गंभीर मरीजों के मामलों की समीक्षा की जाएगी और उनके प्रभावी इलाज पर निर्णय लिया जाएगा. इस उद्देश्य की सफलता के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लैब टेक्नीशियन की टीम बनाई जा रही है. इसके अलावा, अस्पताल में यूएसजी- निर्देशित बायोप्सी और ट्यूमर मार्कर टेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि कैंसर की पहचान और इलाज की प्रक्रिया तेजी से हो सके.

पहली बार बना ट्यूमर बोर्ड

उन्होंने बताया कि अंबाला में इस प्रकार का ट्यूमर बोर्ड पहली बार बना है. इससे पहले किसी भी नागरिक अस्पताल में ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी. इस नई पहल से मरीजों को बेहतरीन इलाज की सुविधा मिल पाएगी. वहीं, अस्पताल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस प्रकार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी और मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए और ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts