हरियाणा से होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रहेगी रद्द, रूट डायवर्ट से संचालित होगी ये ट्रेनें

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हरियाणा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल- अमृतसर रेलमार्ग के बीच तकनीकी कार्य के चलते प्रभावित रहेगी. इनमें 2 ट्रेनें रूट डायवर्ट से संचालित होगी, जबकि 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है.

Indian Railway

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 5 से 8 जुलाई तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी. ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग जालंधर सिटी- मुकेरियां- पठानकोट होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 19226, जम्मूतवी- भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन 5 से 8 जुलाई तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी. ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग पठानकोट-मुकेरियां- जालंधर सिटी होकर संचालित होगी.

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 19611, अजमेर- अमृतसर ट्रेन 11 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी. ये ट्रेन फगवाड़ा तक संचालित होगी. अर्थात् यह रेलसेवा फगवाड़ा- अमृतसर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19614, अमृतसर- अजमेर ट्रेन 12 जुलाई को अमृतसर के स्थान पर लुधियाना स्टेशन से संचालित होगी. अर्थात् ये रेलसेवा अमृतसर- लुधियाना के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

ये ट्रेनें करतारपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी

  • ट्रेन नंबर 14654, अमृतसर- हिसार ट्रेन 6 से 11 जुलाई तक अमृतसर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा करतारपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14653, हिसार- अमृतसर ट्रेन 6 से 12 जुलाई तक हिसार से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा करतारपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.