अंबाला में मिलेंगे किराए पर फूफा, मामा और बाराती; पान की दुकान से शुरू हुई अनोखी शादी सर्विस

अंबाला | हमारे देश में आए दिन कोई- ना- कोई त्योहार आता ही रहता है. इन सबके बीच में होने वाले शादी, विवाह के अवसर हमारे जीवन में चार चांद लगाने का काम करते हैं. वर्तमान परिवेश में जहां परिवार सिकुड़ते जा रहे हैं, ऐसा कई बार होता है कि विवाह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों की कमी भी पड़ जाती है या फिर कोई रिश्तेदार नाराज हो जाता है. ऐसे में शादी फीकी फीकी सी नजर आती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है.

Ambala Paan Dukan

हरियाणा के अंबाला जिले में इस समस्या का समाधान भी अब हो चुका है. यहां एक दुकान पर आपको पान व अन्य सामान के साथ- साथ किराए पर रिश्तेदार और बाराती भी मिल जाते हैं. तो अब आप इस बात की चिंता छोड़िए कि बारात में घोड़ी के आगे नाचेगा कौन.

किराए पर मिलते हैं बाराती

जी हां, हम बात कर रहे हैं अंबाला छावनी के बाजार में बिहारी जी पान वाले के नाम से मशहूर दुकान की. 1961 में जब इस दुकान की नींव रखी गई थी, तब इसके संस्थापक पान का काम करते थे. जैसे- जैसे समय बीता, तो उनके बेटे विकास बिहारी ने दुकान की बागडोर अपने हाथों में ले ली. समय के अनुसार, दुकान का स्वरूप भी बदल गया और दुकान पर उन्होंने किराए पर बारातियों को देने का कॉन्सेप्ट पेश किया. धीरे- धीरे लोगों को यह तरीका भी पसंद आने लगा.

51000 में मिलते हैं फूफा जी

इस दुकान पर आपको शादी के लिए हर प्रकार के रिश्तेदार किराए पर मिल जाते हैं. अगर आपको बारात के आगे नाचने वाले जोशीले बाराती चाहिए या धीरे- धीरे चलने वाले बुजुर्ग दूल्हे के मामा चाहिए, वह सब यहां पर उपलब्ध हैं. यहां सबसे ज्यादा महंगे फूफा जी होते हैं, जिनका किराया 51,000 लगता है. दुकान के मालिक की अंबाला में 2 दुकानें हैं और इसकी एक नई ब्रांच चंडीगढ़ में भी शुरू हो चुकी है. खाने- पीने के सामान के अलावा अब यहां शादी समारोह के लिए सोशल बैकअप सर्विस भी दी जा रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts