कैदियों के लिए हरियाणा जेल प्रशासन की अनोखी पहल, पेट्रोल पम्पों पर किए नियुक्त; मकसद बेहद खास

अंबाला | हरियाणा जेल प्रशासन अब कैदियों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए प्रयासरत है. इसी कड़ी में जेलों के समीप पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं, जिनमें सजा याफ्ता कैदियों को स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है. अंबाला पहुंचे डीजी जेल मोहम्मद अकील ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब तक इसी प्रकार के 6 पेट्रोल पंप संचालित किए जा रहे हैं. जल्दी ही 6 और नए पेट्रोल पंप खोले जाएंगे.

Jail

जल्द खुलेंगे 6 और पेट्रोल पंप

अब तक शुरू हो चुके छह पेट्रोल पंप के अलावा 4 और शुरू किए जाएंगे. इसके अलावा, भविष्य में भी अतिरिक्त पंप खोले जाने की योजना है. यहां CNG सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी. जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा. यहां सरकारी विभागों को उधार पर तेल भी दिया जा सकता है, परन्तु आम नागरिकों को यह सुविधा नहीं मिलेगी.

बंदियों को मिलेगा रोजगार

उन्होंने जानकारी दी कि कैदियों में अनुशासन विकसित करने के उद्देश्य से इस योजना को लाया गया है ताकि जेल से बाहर आने के बाद वे समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें और अपने जीवन को सुचारू रूप से चला सकें. इससे न केवल बंदियों को रोजगार मिलेगा, बल्कि आमजन को शुद्ध और पूरा तेल भी उपलब्ध हो पाएगा. डीजी ने जानकारी दी कि जेलों में कई प्रकार की निर्माण इकाइयां भी संचालित हो रही हैं. शहर में हर रोज 5 लाख रुपए का तेल बिक रहा है, वहीं कुरुक्षेत्र में 15 लाख रुपए का प्रतिदिन तेल बचा जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts