रक्षाबंधन पर डाक विभाग का तोहफा, केवल 10 रूपये में मिलेगा वाटरप्रूफ लिफाफा

अम्बाला | रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने आने वाले रक्षा बंधन से पहले ग्राहकों के लिए खास लिफाफा निकाला है. यह लिफाफा आकर्षक और वाटरप्रूफ है. जिसे कोई भी ग्राहक किसी भी पोस्ट ऑफिस से दस रुपये में ले सकता है. यह लिफाफा बहन द्वारा भेजी गई राखी को उसके भाई को सुरक्षित पहुंचा देगा. बारिश का बम भीग भी गया तो लिफाफे के अंदर रखा बहन का प्यार भाई तक सुरक्षित पहुंच जाएगा.

Post Office

इसलिए शुरू की ये सेवा

भाई बहन के त्योहार राखी के लिए डाक विभाग ने आकर्षक लिफाफा बनाया है जो पूरी तरह से वाटरप्रूफ है. ग्राहकों को उपलब्ध कराया गया, जिसकी कीमत दस रुपये रखी गई है. राखी का त्योहार सावन के महीने में आता है जब बारिश अधिक होती है और अक्सर बहनें अपने भाइयों को राखी भेजती हैं तो बारिश के कारण राखी खराब हो जाती है, इसे देखते हुए डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए एक विशेष लिफाफा उपलब्ध कराया है. जिसमें राखी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी.

अंबाला छावनी डाकघर के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर हरीश कुमार गोम्बर ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि राखी के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग में एक विशेष लिफाफा तैयार किया गया है. यह लिफाफा आकर्षक और वाटर प्रूफ है जिसमें बहनें अपने भाइयों को सुरक्षित राखी भेज सकेंगी. उन्होंने कहा कि अक्सर बारिश के कारण राखी भेजने में देरी हो जाती है और राखी खराब हो जाती है, इसे देखते हुए इस साल ग्राहकों को ये लिफाफा उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राखिया समय पर अपने सही स्थान पर पहुंचे, इसके लिए उन्होंने कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम

लोगों ने कही ये बात

वहीं लोगों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस की ओर से अच्छी पहल हुई है. इससे हम राखी सुरक्षित अपने स्थान पर भेज सकेंगे, बारिश की समस्या नहीं होगी. वहीं, कुछ ग्राहक इसका विरोध करते भी दिखे, उन्होंने कहा कि विभाग को ये लिफाफे ग्राहकों को मुफ्त में उपलब्ध कराने चाहिए थे क्योंकि इन्हें भेजने के लिए स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री शुल्क अलग से लिया जा रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.