भिवानी जेल में पहुंचा कोरोना, 9 कैदी और एक हवालाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

भिवानी । हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. लगातार कोरोना के केसों में वृद्धि हो रही है. अब कोरोना ने जिलों के जेल मे भी दस्तक दे दी है. सोमवार को भिवानी जिले में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए.

bhiwani jail

हरियाणा में बेकाबू हुआ कोंरोना

बता दें कि इसमें 9 कैदी और एक हवालाती की रिपोर्ट कोंरोना पॉजिटिव आई है. सभी कैदी पैरोल से वापस जेल पहुंचे हैं. जिनकी रैपिड जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन आरटी पीसीआर टेस्ट में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. आए दिन कोरोना के केसों की संख्या में इजाफा हो रहा है. जिसकी की वजह से डेथ रेट पर्सेंट भी बढ़ता हुआ.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.