यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस रूट पर रद्द रहेगी 10 ट्रेनें; डायवर्ट से संचालित होगी 9 ट्रेनें

भिवानी | हरियाणा में ट्रेन यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के अन्तर्गत भिवानी- रोहतक रेलवे लाइन पर डोभभाली- लाहली- कलानौर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग काम किया जा रहा है. उपरोक्त कार्य के चलते 27 जनवरी से 16 फरवरी के बीच कई ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक तौर पर रद्द रहेगी. वहीं, कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा. इन ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों को करीब 20 दिन तक परेशानी झेलनी होगी.

Train Railways

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54016, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54013, रोहतक- भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54018, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54015, रोहतक- भिवानी ट्रेन 26 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54014, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54011, रोहतक- हांसी ट्रेन 14- 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54012, हांसी- रोहतक ट्रेन 14- 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54424, हिसार- नई दिल्ली ट्रेन 14 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार ट्रेन 14 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54005, दिल्ली- भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान कर केवल रोहतक तक संचालित होगी. यानि यह ट्रेन रोहतक-भिवानी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 14619, अगरतला- फिरोजपुर ट्रेन 29 जनवरी, 5 व 12 फरवरी को अगरतला से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रोहतक- झाडली- बठिंडा होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन जींद, जाखल व धुरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा ट्रेन 28 जनवरी से 13 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग डोभभाली- महम- हांसी होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा ट्रेन 13- 16 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रोहतक- जाखल- बठिंडा होकर संचालित होगी तथा जींद, जाखल व धुरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली ट्रेन 27 जनवरी से 12 फरवरी तक बठिंडा से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग हांसी- महम- डोभभाली होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली ट्रेन 13- 16 फरवरी तक बठिंडा से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग बठिंडा- जाखल- रोहतक होकर संचालित होगी तथा धुरी, जाखल व जींद स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 54424, हिसार- नई दिल्ली ट्रेन 15 व 16 फरवरी को हिसार से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग हांसी- महम- डोभभाली होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार ट्रेन 15 फरवरी को नई दिल्ली से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग डोभभाली- महम- हांसी होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14717, बीकानेर- हरिद्वार ट्रेन 28, 30 जनवरी तथा 2, 4, 6, 9, 11, 13 व 16 फरवरी को बीकानेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग हांसी- महम- डोभभाली होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14718, हरिद्वार- बीकानेर ट्रेन 29, 31 जनवरी तथा 3, 5, 7, 10, 12 व 14 फरवरी को हरिद्वार से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग डोभभाली- महम- हांसी होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.