छत से लटक रही रस्सी से खेल रहा था 11 साल का बालक और फिर..

भिवानी । हरियाणा के भिवानी जिलें से एक बेहद ही दुख भरी खबर सामने आई है. यहां जागृति कालोनी में छत पर लटक रही रस्सी एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत का कारण बन गई. खेल-खेल में न जाने कब वो रस्सी बच्चे के गले में डल गई और उसको मौत के मुंह में ले गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के गले से रस्सी को निकाला लेकिन तब तक नन्हा बालक मौत के मुंह में समा चुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

fasi

पुलिस ने बताया कि मृतक 11 वर्षीय बालक चौथी कक्षा का छात्र था. वह छत पर बनें कमरें में खेल रहा था. वहां कमरे में छत से एक रस्सी लटक रही थी और जाने-अनजाने में किस तरह वो उसके गले में डल गई और उसकी मौत हो गई. परिजन बच्चे की तलाश में छत पर बनें कमरें में पहुंचे तो बच्चे का शव रस्सी से लटक रहा था.

परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी. वहीं मामले में जांच अधिकारी एसपी प्रदीप ने बताया कि मृतक बच्चे कमल की आयु महज 11 वर्ष थी. जिसकी लाश उपर बनें कमरें में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. उन्होंने कहा कि बच्चे के पिता ने बताया है कि खेल-खेल में छत पर लटक रही रस्सी का फंदा बनने से बच्चे की मौत हुई है. जिसके बाद इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.