हरियाणा का यह परिवार बना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत, 4 सगे भाई- बहन बनें पुलिस कॉन्स्टेबल

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले से शिक्षा के क्षेत्र में गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि भिवानी जिले के गांव संडवा 4 सगे भाई- बहनों ने कामयाबी की मिसाल पेश की है, जहां एक ही परिवार के 4 सगे भाई- बहनों ने पुलिस कांस्टेबल बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी यह कामयाबी प्रदेश के दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

Bhiwani Police Contable

कड़ी मेहनत से मिली कामयाबी

बुलंद हौसलों और कड़ी मेहनत के दम पर इन चारो भाई- बहनों ने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है. वर्तमान में जब चारों एक साथ वर्दी पहनकर गांवों में पहुंचे तो परिवार वालों को एक अलग ही खुशी का अहसास हुआ. उनके पिता उत्तर सिंह ने बताया कि वह खेती करते है और उनके 5 बच्चे है. उसका एक बेटा श्यामसुंदर है तो स्कूल में पढ़ाता है. उसकी एक बेटी सुदेश चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है और दूसरी बेटी उर्मिला रेलवे पुलिस में अंबाला में कार्यरत है. बेटी मोनिका दिल्ली पुलिस में है और एक बेटा हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है.

सीमित साधनों के बावजूद हासिल की सफलता

उत्तर सिंह ने बताया कि वह और उसकी पत्नी ज्यादा पढ़े- लिखे नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. बच्चों ने अपनी माता- पिता के संघर्ष को समझते हुए दिन- रात मेहनत की और यह मुकाम हासिल किया.

बड़े बेटे श्यामसुंदर ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से हुई है. उन्होंने इसके बाद कॉलेज में पढ़ाई की और साथ में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी की. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और कड़ी मेहनत की. चारो भाई- बहनों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है. उनका कहना है कि यदि लक्ष्य मजबूत हो तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है. उन्होंने कड़ी मेहनत करके इस बुलंदी को हासिल किया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.