भिवानी जिले में बनेंगे 6 नए स्वास्थ्य केंद्र, 3 करोड़ से ज्यादा की आएगी लागत; अलॉट हुए टेंडर

भिवानी | अगर आप भी हरियाणा के भिवानी जिले के आसपास के गांव में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से पिछले महीने की 13 तारीख को जिले के गांव चंदावास भेरा, खानक, इंद्रावली, मंढाना और मढन में 6 नए उप स्वास्थ्य सेंटर की शुरुआत की गई थी. जल्द ही, इनसे जुड़े हुए भवनों का निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है. इसके लिए टेंडर अलॉट कर दिए गए हैं.

CGHS Health Doctor Hospita

मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाए

इन भवनो के निर्माण पर 3 करोड़ 33 लाख की लागत आने का अनुमान जताया जा रहा है. इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बजट भी जारी कर दिया गया है. हरियाणा प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि राज्य सरकार की तरफ से गांव से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देना और इसे आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक को प्राथमिक चिकित्सा या मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी की यात्रा ना करनी पड़े. इसी दिशा में उप स्वास्थ्य केंद्र काफी मजबूत आधारशिला साबित होने वाले हैं.

एक ही जगह मिलेंगी सुविधाएं

इस नई पहल से ग्रामीण लोगों के जीवन में काफी क्रांति आने वाली है, अर्थात उन्हें आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी. यहां पर नियमित टीकाकरण- गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल से लेकर शिशु की स्वास्थ्य जांच- पोषण संबंधित परामर्श आदि सेवाएं भी मिलने वाली है.

हरियाणा सरकार की तरफ से शुरू की गई इस नई योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विस्तार को मजबूत करना और मानव संसाधन को भी काफी सुदृढ़ करना है. इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है, अब ग्रामीण लोगों को आसपास ही पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना जल्द ही शुरू हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.