AC की हवा खाने वाले लोगों के लिए बड़ी ख़बर, बिजली निगम की ओर से उचित दर पर मिलेगा AC

भिवानी । हरियाणा में बिजली निगम एसी बेचेगा. निगम ने तीन कंपनियों से हाथ मिलाया है. एमआरपी पर गांव में 59 से 48 फीसद तक छूट होगी वहीं शहरों में 53 से 46 फीसद तक छूट दी जाएगी. पुराने एसी बदलने पर भी निगम छूट देगा, ये एसी फाइव स्टार रेटिंग के होंगे.

haryana cm

गर्मी में एसी से राहत लेने वालों के लिए अच्छी खबर है. बिजली निगम सप्लाई देने के साथ साथ एसी भी बेचेगा. इसके लिए तीन कंपनियां तय की गई हैं. मगर बिजली निगम ने शहर और ग्रामीण उपभोक्ताओं में अंतर पैदा कर दिया है.

जो एसी ग्रामीण लोगों को 48 से 59 फीसद तक बचत के साथ मिलेगा. वे शहर के लोगों से 46 से 53 फीसद तक बचत के साथ मिलेगा. निगम से एसी लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. निगम इसमें पुराने एसी बदलेगा, और नया लेने पर छूट भी देगा. इस योजना का लाभ 24 अगस्त तक उठाया जा सकता है.

बिजली निगम ने हरियाणा में एसी बेचने का निर्णय लिया है. इसको लेकर डेकन, ब्ल्यू स्टार, वोल्टास कंपनी को एसी देने के लिए तय किया गया है. सभी कंपनियों की तरफ से डेढ़ टन का स्प्लिट इन्वर्टर एसी बेचा जाएगा. लेकिन गांव और शहर में दिए जाने वाले एसी का एमआरपी 69 हज़ार रुपये रखा गया है. लेकिन गांव और शहर में अलग अलग डिस्काउंट दिया जाएगा. पुराने एसी पर अगल डिस्काउंट होगा, वहीं नए एसी पर अलग डिस्काउंट होगा.

ग्रामीण क्षेत्र में ये रखे गए हैं AC के रेट

बिजली निगम के अनुसार गांव में पुराना एसी यदि कोई बदलना चाहता है, तो उन्हें 69 हज़ार एमआरपी वाला एसी 36 हज़ार 413 रुपये का पड़ेगा. इस पर 8 हज़ार सब्सिडी मिलेगी. निगम इस पर 59 प्रतिशत छूट देने का दावा कर रहा है. वहीं पुराना एसी निगम लेकर जाएगा. इसी प्रकार गांव में नया वाला एसी 39 हज़ार 548 रुपये में मिलेगा. इस पर 4 हज़ार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, और यह 35 हज़ार 548 रुपये में पड़ेगा. इस पर निगम एमआरपी से 48 फीसद छूट दे रहा है.
शहरी क्षेत्र में पुराने एसी की कीमत

निगम की तरफ से शहरी क्षेत्र में नए एसी की कीमत 36 हज़ार 413 रखी है. लेकिन इस पर वह 4 हज़ार सब्सिडी देकर पुराना एसी लेगा. निगम एमआरपी पर 53 फीसद की छूट दे रहा है. यदि कोई शहरी क्षेत्र में नया एसी निगम से खरीदता है, तो 39 हज़ार 548 रुपये में वह पड़ेगा. इस पर मात्र 2 हज़ार की सब्सिडी मिलेगी, और एमआरपी पर कुल 46 फीसद की छूट होगी.

बता दें यह हरियाणा की जनता के लिए हरियाणा सरकार के बिजली विभाग की तरफ से बड़ा ऑफर है. इसमें सबसे ज्यादा छूट गांव के लोगों को होगी, जो एसी ग्रामीण लोगों को 48 से 59 फीसद तक की बचत के साथ मिलेगा, वहीं वह एसी शहर के लोगों के लिए विभाग की ओर से 46 से 53 फीसद बचत के साथ मिलेगा.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts