भिवानी | देशभर में जारी हवाई संकट के बीच यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा कई बड़े शहरों के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल- भिवानी द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल और साबरमती- दिल्ली- साबरमती त्रि- साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई हैं ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें.
मुंबई सेंट्रल- भिवानी द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
ट्रेन नंबर 09001, मुंबई सेंट्रल- भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 9, 12, 16, 19, 23, 26 और 30 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे मुंबई से रवाना होकर अगले दिन 07.20 बजे जयपुर पहुंचेगी और यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए दोपहर 1 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09002, भिवानी- मुंबई सेंट्रल 10, 13, 17, 20, 24, 27 और 31 दिसंबर को दोपहर 14.35 बजे भिवानी से रवाना होकर अगले दिन शाम साढ़े 4 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीरबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 14 थर्ड एसी, 2 सेकंड स्लीपर, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड कोच सहित कुल डिब्बों की संख्या 18 रहेगी.
साबरमती- दिल्ली- साबरमती त्रि- साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09497, साबरमती- दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 और 29 दिसंबर को रात 22.55 बजे साबरमती से रवाना होकर अगले दिन 09.05 बजे जयपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए 15.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09498, दिल्ली- साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 एवं 30 दिसंबर को रात 21.00 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन डेढ़ बजे जयपुर और 12.20 बजे साबरमती पहुंचेगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 18 थर्ड एसी इकोनॉमी और 2 पॉवरकार सहित कुल 20 कोच होंगे.
