भिवानी । सामान्य अस्पताल में एक्सरे रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कराने पहुंचे अधिवक्ता और सुरक्षाकर्मी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया, कि दोनों मारपीट पर उतर गए. इसी बीच सुरक्षाकर्मी ने रोड से हमला किया. जिसकी वजह से अधिवक्ता के हाथ पर चोट आई और खून बहने लगा. तुरंत उन्हें आपत्कालीन विभाग में उपचार करने के लिए ले जाया गया.
काफी बार अस्पताल के चक्कर लगाए पर चिकित्सक नहीं मिला
इस विवाद की वजह से भिवानी सामान्य अस्पताल परिसर में तकरीबन 2 घंटे तक हंगामा चला. दोनों पक्षों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को की गई. यह मामला तकरीबन दोपहर 1:00 बजे का है. अधिवक्ता भूमित सामोता अपनी एक्स-रे रिपोर्ट पर चिकित्सक के हस्ताक्षर कराने अस्पताल पहुंचे. जहां किसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मी के साथ उनका विवाद हो गया. भूमित समोसा ने बताया कि उसकी पिछले वर्ष की एमएलआर और एक्स-रे रिपोर्ट थी. एक्स-रे रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करवाने के लिए काफी बार अस्पताल आया,लेकिन चिकित्सक नहीं मिला. शुक्रवार को जब वह आया तो कर्मचारियों ने बताया कि चिकित्सक कोर्ट में गए हैं, दोपहर 12:30 बजे तक आ जाएंगे.
झगड़े का वीडियो हुआ वायरल
इसके बाद वह दोपहर में आया और चिकित्सक के कमरे में जाकर हस्ताक्षर करवाए. जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जब वह हस्ताक्षर करा कर कमरे से बाहर आया. तो अचानक तीन चार कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया. जिसकी वजह से उसे हाथ में चोट आई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. वहीं चिकित्सक ने भी इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत की. जिसमें अधिवक्ता पर केबिन मे आकर अभद्र भाषा का प्रयोग का इल्जाम लगाया. अधिवक्ता और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए ,झगड़े का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
