हरियाणा के BJP सांसद ने देशी दारू बनाने की मांगी अनुमति, इसलिए बताया जरूरी

भिवानी | हरियाणा की भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से BJP सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने लोकसभा में अपनी ही सरकार के सामने एक अहम मुद्दा उठाया. उन्होंने नकली शराब से होने वाली मौतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से आग्रह किया कि नकली शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि बेगुनाह लोगों की जिंदगी बचाई जा सके.

Chaudhary Dharamveer Singh

बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने इस मुद्दे को उठाने के साथ ही इसका समाधान भी बताया. उनकी इस सलाह को सुनकर पक्ष और विपक्ष के सांसदों की हंसी छूट पड़ी. आइए जानते हैं कि ऐसा उन्होंने क्या उपाय बताया जो सुर्खियों में छाया हुआ है.

देशी दारू बनाने की मांगी अनुमति

चौधरी धर्मवीर सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि नकली शराब पर अंकुश लगाने के लिए उस तरह की ‘देसी दारू’ को बनाने की अनुमति दी जाए जो पहले जौ, अंगूर और गन्ने के रस से बनती थी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी.

किसानों को भी फायदा

शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि पहले दारू को दवाई कहा जाता था, जो अंगूर, जौ, गन्ने का रस और पेड़- पौधों से तैयार की जाती थी. फिर से ऐसी दारू तैयार होनी चाहिए. धर्मवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इसकी अनुमति दे. इससे जहां किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, तो वहीं दूसरी ओर नकली शराब बनाने वालों पर भी रोक लग सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.