CBLU: छात्र-छात्राओं के लिए नहीं रुक रही बस, छात्रों में आक्रोश

 भिवानी । भिवानी बसों की सुविधा को लेकर छात्रों के साथ अनेक विद्यार्थी संगठनों के नेता सामने आए. सभी छात्र संगठन के नेताओं ने छात्रों के साथ मिलकर बसों की मांग की. भिवानी के सीबीएलयू (CBLU)  में पहुंचने के लिए छात्र छात्राओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Haryana Roadways

सीबीएलयू के बाहर बसों को रोकने के लिए विद्यार्थियों ने मांग की

उन्होंने कहा कि यहां ना तो बस रूकती है न ही उनका ठहराव होता है जिसकी वजह से छात्रों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सभी छात्र छात्राओं ने मांग की है कि सीबीएलयू के बाहर बसों के रुकने की उचित व्यवस्था की जाए. जिससे कि छात्र-छात्राएं आसानी से सीबीएलयू में पहुंच सके. छात्र-छात्राओं ने कहा कि शहर से बिल्कुल अलग दूरदराज इलाकों में यूनिवर्सिटी बनाई गई है. जिसकी वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.