हरियाणा के इस जिले को मिली आधार कार्ड पर मान्यता, लोगों को अपडेट करवाना होगा District

भिवानी । चरखी दादरी जिलावासियों के लिए एक खुशखबरी है. हरियाणा के इस जिलें को अब आधार कार्ड पर जिलें के रुप में मान्यता मिल गई है. अभी तक दादरी जिलावासियों के आधार कार्ड में जिला भिवानी लिखा हुआं आता था लेकिन चरखी दादरी के नगराधीश अमित मान और सुशासन सहयोगी दिनेश कुमार ने इसके लिए काफी प्रयास किए और अब जाकर उनके प्रयास रंग लाए हैं.

Aadhar Card

डीसी प्रदीप गोदारा ने बताया कि आधार कार्ड की संचालक एजेंसी UADI ने अभी तक चरखी दादरी को अलग जिला नहीं बनाया था. उन्होंने बताया कि आधार कार्ड में चरखी दादरी जिला दिखाने के लिए यहां के विभिन्न पोस्ट ऑफिस के पिन कोड नंबर भी UADI के सॉफ्टवेयर में डलवाएं गए हैं, जिसके बाद जाकर इस काम में सफलता मिल पाई है. अब चरखी दादरी जिलावासी चाहें तो किसी भी CSC सेंटर में जाकर अपने आधार कार्ड में भिवानी की जगह चरखी दादरी अपडेट करवा सकते हैं.

डीसी प्रदीप गोदारा ने कहा कि आधार कार्ड में चरखी दादरी का नाम आने के बाद जिलावासियों को अनेक फायदे होंगे और उनका व्यक्तिगत पहचान का रिकार्ड दुरस्त हों सकेगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस तरह के प्रयास कर रहा है कि सभी क्षेत्रों और सरकार के हर विभागीय स्तर पर चरखी दादरी को प्रदेश का एक जिला मुख्यालय मानकर सेवाएं व सुविधाएं प्रदान की जाएं.

हालांकि अभी भी कुछ मामलों में इसे भिवानी से जोड़ा जा रहा है. उदाहरण के तौर डीएपी आवंटन में दादरी को भिवानी से अलग नहीं किया गया था. जिसे भविष्य में अलग किया जाएगा. आधार कार्ड में चरखी दादरी का देश के मानचित्र पटल पर आना जिलावासियों के लिए गौरव का विषय है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.