हरियाणा से मुंबई और श्री माता वैष्णो देवी के लिए चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

भिवानी | भारतीय रेलवे ने हरियाणा के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है. भिवानी से मुंबई के बीच आवागमन हो या फिर गर्मियों की छुट्टी में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाने की योजना हो. इनके लिए रेलवे द्वारा साप्ताहिक बोरीवली- भिवानी व जम्मूतवी- उदयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया गया है.

RAIL TRAIN

वहीं, वलसाड- भिवानी के बीच सुपरफास्ट ट्रेन को दोबारा हरी झंडी दिखाई गई है. इस ट्रेन ने अतीत में यात्रियों के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे बंद कर दिया गया था. अब इस ट्रेन को पुनः संचालित करने का आदेश दिया गया है.

वलसाड- भिवानी विशेष सुपरफास्ट ट्रेन

ट्रेन नंबर 09007, वलसाड- भिवानी विशेष सुपरफास्ट ट्रेन वीरवार को 13.50 बजे रवाना होकर वाया रतलाम, अजमेर व जयपुर होते हुए अगले दिन शुक्रवार को 12.55 बजे भिवानी प्रस्थान करेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09008, भिवानी वलसाड विशेष सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार को ही 14.45 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे वलसाड पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड बार ने बनाया नया रिकॉर्ड, वजन सुनकर उड़ जाएंगे होश

इन तारीखों पर होगा संचालन

ट्रेन नंबर 09007, वलसाड- भिवानी सुपरफास्ट 18 व 25 अप्रैल और मई में 2, 9, 16, 23 व 30 तारीख को, जबकि जून में 6, 13, 20 व 27 तारीख को संचालित होगी. वहीं, ट्रेन नंबर 09008, भिवानी- वलसाड सुपरफास्ट 19 व 26 अप्रैल को और मई में 3, 10, 17, 24 व 31 को, जबकि जून में 7, 14, 21 व 28 तारीख को संचालित होगी.

जम्मूतवी- उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 04656, जम्मूतवी- उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन वीरवार को सुबह 05.20 बजे जम्मूतवी से रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को सुबह 07.17 बजे उदयपुर पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 04657, उदयपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर से शुक्रवार को सुबह 15.10 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को 13.45 बजे जम्मूतवी प्रस्थान करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.