हरियाणा में छठी से आठवीं की परीक्षाओं की तिथियां में हुआ बदलाव, यहां देखें नई डेट शीट

भिवानी | हरियाणा में छठी से 8वीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाओं (Exam) की तिथियों में बदलाव किया गया है. पेपर प्रशासन में देरी और बाकी व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण पहली परीक्षा को 15 दिन आगे बढ़ा दिया गया है. इसके तहत, अब जो परीक्षा 10 मार्च को होनी थी, वह अब 25 मार्च को आयोजित करवाई जाएंगी. यह निर्णय इसलिए लिया गया, ताकि स्कूलों और शिक्षा विभाग को परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सके और परीक्षाओं का आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

School Student

जारी हुई नई डेट शीट

हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा बाल वाटिका से आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाओं की डेट शीट 1 मार्च को जारी की गई थी. इसके तहत इन विद्यार्थियों की परीक्षाओं का आयोजन 17 से 22 मार्च तक होना तय किया गया था. छठी से आठवीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 10 मार्च से 24 मार्च तक निर्धारित थीं, लेकिन अब ये परीक्षाएं 13 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होंगी. बाल वाटिका से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लगातार आयोजित की जाएंगी, जबकि छठी से आठवीं की परीक्षाओं के बीच एक से तीन दिन की छुट्टियों का प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़े -  भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी यह जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने बताया कि छठी से आठवीं के विद्यार्थियों की 10 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 25 मार्च को होगी. प्रश्न पत्र के प्रकाशन और बाकी व्यवस्थाओं में पर्याप्त समय न मिलने के कारण यह फैसला लिया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts