भिवानी | हरियाणा के भिवानी में शहर की कई कालोनियों और गांवों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां भारत माला परियोजना के तहत भिवानी- हांसी फोरलेन (NH-148B) का निर्माण कार्य चल रहा है. इस दौरान बिजली निगम की ओर से पुराने बिजली के खंभों को हटाया जा रहा है और नई बिजली लाइन के लिए खंभों को लगाया जा रहा है.
6 दिन तक रहेगा बिजली कट
इस कार्य के लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बिजली कट लिया है. 132 kV सिंगल सर्किट भिवानी इंडस्ट्रियल एरिया लाइन के लिए 18 से 23 सितंबर तक रोजाना सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक यानि 6 दिनों तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई
इस बिजली कटों के दौरान 132 kV उपकेंद्र औद्योगिक क्षेत्र भिवानी से जुड़े जो इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी, उनमें ग्रामीण क्षेत्र नाथूवास, कालुवास, शहरी क्षेत्र बजरंग बली कॉलोनी , अग्रसैन कॉलोनी , राजश्री विहार, रविदास रोड, लाल मस्जिद क्षेत्र, जैन चौक, धोबी तालाब क्षेत्र, बिचला बाजार, कपड़ा बाजार, मस्तान गली, खारी कुई, श्याम मंदिर गली, धोबी वाटर बूस्टर, दादरी गेट, बावड़ी गेट, रोहतक गेट से आशाराम गेट क्षेत्र तक और लुहार बाजार शामिल हैं.
नेहरू रोड, ढाणा रोड, कौंट रोड, कमला नगर, प्रीत विहार, बावरी गेट से दादरी गेट, बैंक कॉलोनी, मिनी बाईपास क्षेत्र (रोहतक रोड), राम चौक, मिनी बाइपास क्षेत्र, शांति नगर, कोंट रोड, ढाणा रोड, 33 फुटा रोड, विकास नगर, कीर्ति नगर और सब्जी मंडी क्षेत्र, विकास नगर डिस्पोजल (चिनार फैक्ट्री के पास), एमसी कॉलोनी, भारत नगर, न्यू भारत नगर, रोहतक रोड क्षेत्र और सेक्टर-21 बिजली आपूर्ति से प्रभावित रहेंगे.
शटडाउन
इस शटडाउन के दौरान 33 kV उपकेंद्र औद्योगिक क्षेत्र भिवानी से जुड़े एरिया ग्रामीण क्षेत्र गांव पलूवास, कमला कॉलोनी, न्यू विद्या नगर, शहरी क्षेत्र सेक्टर- 21 सेक्टर- 26 औद्योगिक उपभोक्ता, सेक्टर-26 औद्योगिक क्षेत्र, डिफेंस कॉलोनी, हुन्नामल प्याऊ, रोहतक रोड क्षेत्र, डिस्पोजल- केंद्रीय विद्यालय और पालुवास मोड़ तथा हरिपुर इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली बाधित रहेगी.
