इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पार्षद की मौत पर कहा-एसपी दोषी तो डीजीपी, गृहमंत्री व सीएम भी दोषी

भिवानी । इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नबे सिंह राठी भिवानी पहुंचे. और उन्होंने मीडिया से बातचीत करते पानीपत मामले में अपनी राय देते हुए कहा कि पानीपत एसपी के खिलाफ दर्ज केस गलत है. अगर इस केस में एसपी दोषी है तो डीजीपी,गृहमंत्री, व सीएम भी इसके लिए दोषी है.

INLO

पूर्व पार्षद की हत्या पर जमकर हुआ प्रदर्शन

अगर एसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा तो इन सब के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए.जरासल  यह मामला भाजपा के पूर्व पार्षद हरीश शर्मा के आत्महत्या का था. इस मामले ने तूल जब पकड़ा तब शुक्रवार को डिपो होल्डर राजेश शर्मा का शव मिलने के  बाद 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इस मामले को लेकर बहुत प्रदर्शन हुआ.

 

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने मामले पर अपनी राय रखी

इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि अगर सरकार को कार्यवाही करनी है तो एसपी के खिलाफ नहीं,बल्कि नकली शराब बेच रहे गिरोह के खिलाफ करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नकली शराब से जो व्यक्ति मरे हैं वह भी किसी ना किसी घर का चिराग है. ऐसे में अगर कार्रवाई करनी है तो सरकार व पुलिस प्रशासन को निष्पक्षता बरतनी चाहिए. जिससे कि सही व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़े -  LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब गैस भरवाने के लिए देने होंगे 944 रुपये
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.