HBSE: 19 फरवरी से शुरू होंगी, जेबीटी रीअपीयर की परीक्षाएं

भिवानी । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)  की ओर से जेबीटी प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष रीअपीयर की परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा. बता दें कि यह परीक्षाएं 19 फरवरी से आरंभ होगी.

Jagbir Singh bseh

बोर्ड सचिव द्वारा दी गई जानकारी

इन परीक्षाओं की तिथि से संबंधित पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. बोर्ड अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी.

वही जेबीटी द्वितीय वर्ष की रिअपीयर की परीक्षाएं 20 फरवरी से आरंभ होकर 13 मार्च तक चलेंगी. साथ ही उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर बाद 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. वही 3 मार्च व 12 मार्च को संचालित होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.