फोटो भेजते ही 24 घंटे के भीतर होगी गंदगी की सफाई, भिवानी नगर परिषद् ने जारी किया WhatsApp नंबर

भिवानी | हरियाणा के भिवानी शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. यहां नगर परिषद द्वारा शहर को सुंदर- स्वच्छ बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई है जिसके तहत यदि आपको कहीं गंदगी से संबंधित समस्या है तो इसके लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया गया है जिसपर आप जगह की लोकेशन के साथ गंदगी की फोटो भेज सकते हैं.

Kuda

नगर परिषद के कर्मचारी आपकी बताई हुई जगह पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेंगे और आपकी तसल्ली के लिए सफाई की गई जगह का फोटो आपके पास भेजने का काम करेंगे. इससे लोगों का नगर परिषद के प्रति विश्वास बढ़ेगा और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और ज्यादा बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

भिवानी नगर परिषद ने जारी किया नंबर

जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि शहर में कहीं पर भी कूड़े-कचरे से संबंधित उठान व सफाई न होने से संबंधित समस्या है तो आमजन जारी किए गए WhatsApp नंबर 80536- 09453 और 80536- 09445 नंबर पर जगह दर्शा कर गंदगी की फोटो भेजें. नगर परिषद द्वारा 24 घंटे के भीतर सफाई करवाते हुए वापस शिकायतकर्ता के पास सफाई की हुई फोटो भेज दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि उपायुक्त साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर को साफ- सुथरा बनाने के लिए सर्कुलर रोड के अलावा अन्य जगहों से भी कचरा प्वाइंट्स खत्म किए गए हैं. उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जगह- जगह पर कचरा डालने से परहेज करें. इससे शहर में गंदगी का माहौल बनता है जिससे पर्यावरण प्रदुषण को बढ़ावा मिलता है. शहर की साफ- सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी का सहयोग बेहद जरूरी है.

4 करोड़ से दुरस्त होगी सीवरेज लाइन

भिवानी नगर परिषद् कार्यकारी अभियंता ने बताया कि बवानीखेड़ा में खेड़ी दौलतपुर रोड पर एसटीपी तक जा रही सीवरेज मेन लाइन के करीब 300 मीटर टुकड़े को दुरुस्त किया जाएगा. इसका टेंडर अलॉट कर दिया गया है. इस प्रोजेक्ट पर 4 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लोगों को गंदे पानी की निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.