हरियाणा की मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद हुई शुरू, किसानों को मिल रहा ये भाव

भिवानी | हरियाणा में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां भिवानी जिले की बवानीखेड़ा अनाज मंडी में बाजरे की आवक जोर पकड़ रही है. सोमवार को एचएसडब्ल्यूसी वेयर हाउस द्वारा लगभग 1 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई.

Bajara Kheti Anaj

बवानीखेड़ा अनाज मंडी में आढ़तियों ने बताया कि मंडी में लगभग 1,200 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, जिसमें से 1 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद वेयर हाउस द्वारा की गई है. किसान पूरी तरह से साफ व सुखा बाजरा लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं.

MSP पर हो रही खरीद

एचएसडब्ल्यूसी वेयर हाउस विभाग द्वारा बाजरे पर 2,625 रूपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जा रहा है. किसानों द्वारा मंडी में फसल लेकर आते ही आढ़तियों द्वारा खरीद करके विभाग द्वारा लिया जा रहा है. सरकारी खरीद व्यवस्था बेहतर मिलने पर किसानों ने खुशी जाहिर की है.

यह भी पढ़े -  भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

15 नवंबर तक होगी खरीद

एचएसडब्ल्यूसी वेयर हाउस विभाग के कर्मचारी ने बताया कि 15 नवंबर तक बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी. पहले ही दिन लगभग एक हजार क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद हुई है. जैसे- जैसे बाजरे की आवक होती रहेगी, उसे सरकारी रेट पर खरीदने की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.