हरियाणा में रेलयात्रियों को 2 नई स्पेशल ट्रेनों की सौगात, खाटूश्याम व जयपुर का सफर होगा आसान

भिवानी | त्योहारी सीजन को देखते हुए हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेवाड़ी-रींगस- रेवाड़ी और जयपुर- भिवानी-bजयपुर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है. इन दोनों ट्रेनों के संचालन से बाबा खाटूश्याम की नगरी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी फायदा पहुंचेगा.

RAIL TRAIN

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09731, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 31 अगस्त तक (15 ट्रिप) रेवाड़ी से 22:50 बजे रवाना होकर 01:50 बजे रींगस पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09732, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 18 अगस्त से एक सितंबर तक (15 ट्रिप) रींगस से 02.10 बजे रवाना होकर 05:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे. बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

जयपुर- भिवानी स्पेशल ट्रेन

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 15 सितंबर तक (29 ट्रिप) जयपुर से 7 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन 18 अगस्त से 15 सितंबर तक (28 ट्रिप) भिवानी से 16:05 बजे रवाना होकर 23:15 बजे जयपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 09 साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.