भिवानी जंक्शन से संचालित हो हिसार और किसान एक्सप्रेस ट्रेन, रेलयात्रियों ने उठाई मांग

भिवानी | हिसार एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी सिटी स्टेशन से होकर संचालित करने पर रेलयात्रियों में रोष बढ़ता ही जा रहा है. भिवानी शहर और आसपास के गांवों के लोग रेलवे के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. इस संबंध में दैनिक यात्री संघ के सदस्यों ने भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी से मुलाकात की है.

Indian Railways Train 1

इन ट्रेनों को भिवानी जंक्शन से संचालित करने को लेकर वह पिछले काफी दिनों से संघर्षरत है, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है.

लोगों ने बताई वजह

दैनिक रेल यात्री संघ के सदस्यों ने बताया कि भिवानी जंक्शन से यात्रा करना बेहद सुरक्षित था, लेकिन भिवानी सिटी से यात्रा करना जोखिम भरा है. यहां अक्सर चोरी की घटनाएं हो रही है. वहीं, भिवानी सिटी स्टेशन से रात 9 बजे के बाद ऑटो की सुविधा भी नहीं है. यह स्टेशन शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सांसद धर्मवीर सिंह से मुलाकात हुई थी. इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है. सदस्यो ने बताया कि हिसार एक्सप्रेस ट्रेन पहले सुबह 06.55 बजे भिवानी जंक्शन से संचालित होती थी, लेकिन अब उसका समय बदलकर भिवानी सिटी स्टेशन पर सुबह 6 बजे कर दिया है. जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

रेलयात्रियों को हो रही परेशानी

किसान एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 09.20 बजे भिवानी जंक्शन से संचालित होती थी लेकिन उसका भी समय बदलकर भिवानी सिटी स्टेशन से सुबह 9 बजे का कर दिया गया है. इसके चलते भी रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. दैनिक रेल यात्री संघ सदस्यों ने इसके समाधान के लिए भिवानी सिटी स्टेशन मास्टर को भी ज्ञापन सौंपा है, जिसमें दोनों ट्रेनों को भिवानी जंक्शन से संचालित करने की मांग रखी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.