हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीखें घोषित, 2 और 3 दिसंबर को होगा एग्जाम

भिवानी | हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) की तारीखें घोषित कर दी गई है. 2 और 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के चेयरमैन वीपी यादव ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों का जल्द ही चयन कर लिया जाएगा.

HTET

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वी पी यादव ने बताया कि सरकार ने HTET परीक्षा के आयोजन की मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को Level- 3 की परीक्षा ली जाएगी जबकि 3 दिसंबर को सुबह Level- 2 की और शाम को Level- 1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी. ये परीक्षाएं शनिवार और रविवार को होंगी.

वीपी यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है. बोर्ड पेपर ले सकता है, इसके लिए सरकार की अनुमति ली जाएगी. वहीं, सभी जिलों में परीक्षा सेंटर स्थापित करने की कोशिश की जाएगी ताकि परीक्षार्थी को गृह जिले में ही परीक्षा देने का मौका मिल सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.